मुंबई: रणदीप हुड्डा अपनी घोड़ी ड्रीम गर्ल के एक बच्चे को जन्म देने के बाद काफी खुश हैं। बच्चे का नाम उन्होंने 'होप' रखा है। इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंन ये नाम क्यों चुना, अभिनेता का कहना है कि उनकी मां का नाम आशा है और इसका मतलब अंग्रेजी में 'होप' है।
Related Stories
रणदीप ने कहा, "मैं नन्हे से बच्चे के आने से बेहद रोमांचित हूं। चूंकि ड्रीम गर्ल डिलीवरी के लिए बैंगलोर में है और मैं वहां नहीं हो सकता, लेकिन मैं उसे देखने के लिए और उसे गले लगाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जब वह यात्रा करने के लिए तैयार हो जाएगी तो मैं, उसे और बेबी होप को घर वापस ले आऊंगा। मेरी मां का नाम आशा है, और अंग्रेजी में इसका मतलब होप है इसलिए मैंने यही नाम रखा है। "
रणदीप अपने घोड़ों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कुछ महीने पहले, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए घोषणा की कि उनकी घोड़ी ड्रीम गर्ल, एक बच्चे की उम्मीद कर रही है।
फिल्मों की बात करें तो, रणदीप को हाल ही में सलमान खान-स्टारर 'राधे' में देखा गया था। वह अगली बार 'अनफेयर एन लवली' में दिखाई देंगे, जो गोरी त्वचा के प्रति भारत के जुनून पर एक कॉमिक टेक है। यह फिल्म हरियाणा के बैकड्रॉप पर आधारित है और इसमें उनके साथ इलियाना डिक्रूज हैं।