1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirm: सैफ अली खान और करीना ने दूसरे बेटे का नाम रखा जेह, नाना रणधीर कपूर ने की पुष्टि

Confirm: सैफ अली खान और करीना ने दूसरे बेटे का नाम रखा जेह, नाना रणधीर कपूर ने की पुष्टि

 Written By: PTI
 Published : Jul 10, 2021 06:31 am IST,  Updated : Jul 10, 2021 06:31 am IST

करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। पहले बेटे का नाम तैमूर है जिसका जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था।

randhir kapoor confirms saif ali khan and kareena kapoor second son name is jeh- India TV Hindi
Confirm: सैफ अली खान और करीना ने दूसरे बेटे का नाम रखा जेह, नाना रणधीर कपूर ने की पुष्टि Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। बच्चे के नाना और अभिनेता रणधीर कपूर ने इस बात की पुष्टि की। करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। 

करीना के पिता रणधीर कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हां, करीना और सैफ के बेटे का नाम हाल में जेह रखा गया है।’’ 

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से हिंदी फिल्मों मे डेब्यू कर रहे हैं नागा चैतन्य

करीना (40) और सैफ (50) के पहले बेटे का नाम तैमूर है जिसका जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। उसके नाम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल भी उठाये थे। 

सैफ की अमृता सिंह से हुई पहली शादी से दो बच्चे हैं। उनकी बेटी सारा अली खान (25) अभिनेत्री हैं और 20 साल का बेटा इब्राहिम अली खान है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन