मशहूर साउथ स्टार नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, पहली बार नागा चैतन्य हिंदी फिल्म में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्य आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। तरण आदर्श लिखते हैं: ''नागा चैतन्य ने हिंदी फिल्मों में आमिर खान स्टारर फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं, नागा चैतन्य लालसिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।''
Related Stories
तरण आदर्श ने जो फोटो शेयर की है उसमें आमिर खान और नागा चैतन्य के अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर और आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी नजर आ रही हैं। आमिर और किरण को साथ देखकर फैंस दुखी हो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर आमिर और किरण क्यों अलग हुए दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं।
नागा चैतन्य ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि वो आभारी हैं।
इस तस्वीर में आमिर खान (Aamir Khan) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इस तस्वीर में मिलिट्री यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं वहीं किरण राव (Kiran Rao) सिर पर टोपी और आंखों में चश्मा लगाए कैजुअल लुक में दिखाई दे रही है, तलाक के अनाउंसमेंट के बाद ये दूसरी बार है जब किरण और आमिर साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले किरण राव और आमिर खान एक वीडियो में साथ दिखे थे जब आमिर ने फैंस से कहा कि वो पति पत्नी जरूर अब नहीं हैं लेकिन परिवार अभी भी हैं।