1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rani Mukerji Mardaani 2 box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म ने चौथे दिन की इतनी कमाई

Rani Mukerji Mardaani 2 box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म ने चौथे दिन की इतनी कमाई

 Published : Dec 17, 2019 11:03 am IST,  Updated : Dec 17, 2019 02:59 pm IST

'मर्दानी 2' में रानी ने शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है, जो एक निडर पुलिस अधिकारी है।

rani mukerji Mardaani 2 box office collection- India TV Hindi
'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी Image Source : TWITTER

Rani Mukerji Mardaani 2 box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' 13 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिन में 18.15 करोड़ का बिजनेस किया। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' ने सोमवार को वीक डे होने के बावजूद चौथे दिन यानि सोमवार को 2.85 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.80, शनिवार को 6.55, रविवार को 7.80 कमाते हुए कुल 21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय', बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में ये 10 फिल्में हुईं शॉर्टलिस्ट

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर विदेश में 5.81 करोड़ का बिजनेस किया है। 

इसके साथ ही 'मर्दानी 2' ने रानी मुखर्जी की अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारत में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की है। 

2019: मर्दानी 2 - 18.15 करोड़

2018: हिचकी - 15.35 करोड़
2014:- मर्दानी  - 14.46 करोड़

'मर्दानी 2' में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो एक निडर पुलिस अधिकारी हैं। रानी को इसमें एक कुख्यात अपराधी का पीछा करते दिखाया गया है, जो दुष्कर्म जैसे घृणित अपराधों को भयावह ढंग से अंजाम देता है। ये गोपी पुथरण द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन