1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ता रा रम पम' की रिलीज को 13 साल पूरे, रानी मुखर्जी ने शेयर की खास फीलिंग

'ता रा रम पम' की रिलीज को 13 साल पूरे, रानी मुखर्जी ने शेयर की खास फीलिंग

 Published : Apr 27, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 08:03 pm IST

13 साल पहले 27 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म यूएसए में कार रेसिंग की कहानी पर स्थापित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें सैफ एक कार रेसर रहते हैं।

''ता रा रम पम'' की रिलीज...- India TV Hindi
''ता रा रम पम'' की रिलीज को 13 साल पूरे

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'ता रा रम पम' की रिलीज को आज 13 साल पूरे हो गए। रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की फिल्म में दोनों 2 बच्चों के माता-पिता भी बने थे। इस बारे में बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा- साल 2007 में आई फिल्म 'ता रा रम पम' में जब उन्होंने दो बच्चों की मां की भूमिका निभाई थी, तब वह भले ही सिंगल थीं, लेकिन उस भूमिका ने उनकी ममता को जागृत कर दिया था। 

फिल्म में सैफ अली खान के विपरीत भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने कहा, "'ता रा रम पम' की शूटिंग का अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा था, क्योंकि हमने करीब 3 महीने तक अमेरिका और न्यूयॉर्क में शूटिंग की थी। मैं वहां लगातार तीन महीने तक थी और फिल्म की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में रहने का अनुभव काफी अच्छा था। हमारे दो छोटे बच्चे थे - अली और एंजेलिना (सैफ और रानी के ऑन-स्क्रीन बच्चे)। मैं उस समय भले ही अकेले थी, लेकिन उस भूमिका ने मेरे अंदर के मातृत्व को जगा दिया था।

13 साल पहले 27 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म यूएसए में कार रेसिंग की कहानी पर स्थापित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें सैफ एक कार रेसर रहते हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन