1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नई दुल्हन दीपिका का हाथ पकड़कर मीडिया के सामने आए रणवीर सिंह, देखिए प्यारा सा वीडियो

नई दुल्हन दीपिका का हाथ पकड़कर मीडिया के सामने आए रणवीर सिंह, देखिए प्यारा सा वीडियो

 Published : Nov 21, 2018 08:48 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 08:49 pm IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस रिसेप्शन में क्रिकेट और बैडमिंटन से जुड़ी बड़ी हस्तियां पहुंची हई हैं।

Deepika-Ranveer- India TV Hindi
Deepika-Ranveer

बैंगलुरू: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन बैंगलुरू के द लीला होटल में हो रहा है। इस रिसेप्शन में खेल जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां पहुंची हुई हैं। पीवी सिंधु, अनिल कुंबले और पी गोपीचंद जैसी हस्तियां इस रिसेप्शन पार्टी में नजर आईं। रिसेप्शन से पहले दीपिका और रणवीर मीडिया के सामने आए। दोनों ने बाजीराव मस्तानी स्टाइल में रॉयल एंट्री की। इस दौरान रणवीर अपनी नई दुल्हन का हाथ पकड़े रहे। 

दीपिका और रणवीर के फैन्स सुबह से ही रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही तस्वीरें और वीडियो आए पूरा सोशल मीडिया दीप-वीर की तस्वीरों से भर गया।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception
Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception
Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception
Image Source : YOGEN SHAHDeepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception

दीपिका और रणवीर ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए द लीला पैलेस, बंगलुरु को चुना क्योंकि दीपिका को इटैलियन क्यूजिन बहुत पसंद है। दीपिका से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज 18 से कहा- दीपिका ने अपने रिसेप्शन के लिए लीला को इसलिए चुना क्योंकि वहां New York Le Cirque का इटैलियन रेस्टोरेंट है. जो Le Cirque Signature के नाम से जाना जाता है। दीपिका और रणवीर को न्यूयॉर्क का यह रेस्टोरेंट पसंद है और बंगलुरु में उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें लीला की तरफ खींचा। दीपिका की मम्मी ने 2-3 बार जाकर खाने को चखा है। खाने में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है।

दीपिका जहां इस रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी में नजर आईं वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। यह साड़ी भी दीपिका की मां की तरफ से दी गई है, जिसे सब्यासाची ने स्टाइल किया है। वहीं रणवीर का ड्रेस रोहित बल ने डिजाइन किया है।

Also Read:

रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण का पल्लू संभालते दिखें रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

Deepika Padukone-Ranveer singh Wedding Reception: सामने आया दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड

सामने आई दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की पहली तस्वीर, पीवी सिंधु भी पहुंची

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन