1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूछा 'और बताओ यार', फैंस के किए मजेदार कमेंट

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूछा 'और बताओ यार', फैंस के किए मजेदार कमेंट

 Published : Jul 22, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 08:20 pm IST

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक कोट और ब्लैक चश्मा पहने हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह से फैंस से पूछा उनका हाल- India TV Hindi
रणवीर सिंह से फैंस से पूछा उनका हाल Image Source : INSTAGRAM/RANVEERSINGH

अभिनेता रणवीर सिंह  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल में ही उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की।  दरअसल अभिनेता के कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्लैक कोट और ब्लैक चश्मा पहने हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने तस्वीर को शेयर करके कैप्शन दिया, "और बताओ यार।"

एक्टर के इस पोस्ट के बाद फैंस के कमेंट्स आना शुरु हो गए।  पोस्ट पर प्रतिक्रिया करने के लिए फैंस ने कमेंट सेक्शन में हिस्सा लिया।

दिल बेचारा: कब और कहां पर रिलीज हो रही है सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, जानें इससे जुड़ी सारी डीटेल 

एक फैन ने लिखा, "बस सब बढ़िया यार, आप बताओ।"

अभिनेता डीनो मोरिया ने कमेंट किया "चश्मा कहां से लिया।"

वहीं कुब्रा सेठ कमेंट करती हैं कि नहीं नहीं आप बताओं

वहीं चिराग पाटिल लिखते हैं, 'गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा'

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम को हुए 9 साल, किया 'खाकी की वर्दी' को सलाम

हाल में ही रणवीर सिंह ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दीपिका पादुकोण ने उन्हें हेयर स्टाइल दी थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अगली बार कबीर खान की फिल्म '83' में दिखाई देंगे, जो 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी बयां करती है। फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है, जिन्होंने विश्व कप की शानदार टीम की कप्तानी की थी। रणवीर की आने वाली दूसरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' है।

पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव नोट

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन