1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने साथ में किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने साथ में किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Feb 16, 2020 09:27 am IST,  Updated : Feb 16, 2020 09:27 am IST

रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना की मस्ती सभी का दिल जीत लेती है। दोनों फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 में मस्ती में भांगड़ा करते नजर आए।

ranveer singh and ayushmann khurrana dance video- India TV Hindi
रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने किया डांस।

आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह दोनों ने ही 65वें फिल्मफेयर अवार्ड् 2020 में परफार्म किया है। फिल्मफेयर अवार्ड शनिवार को गुवाहाटी में हुए हैं।  जहां इवेंट शुरु होने से पहले ही रणवीर और आयुष्मान बैक स्टेज पर भांगड़ा करने लगे थे। दोनों के भांगड़ा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल हो रही वीडियो में रणवीर सिंह ने व्हाइट कलर और आयुष्मान खुराना ने ब्लू कलर का ट्रैकसूट पहना हुआ है। दोनों ही ढोल की बीट पर स्टेप मैच करते नजर आ रहे हैं और बाद में गले मिलते हैं।

रणवीर ने अपनी परफार्मेंस की प्रैक्टिस की फोटो भी शेयर की थी। इस फोटो में वह स्टेज खड़े हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- कलाकार मैं, कल को आकार दूं, यही है मेरा धर्म, मेरी दूसरी कोई जात ना।

आपको बता दें रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने 13 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए हैं। रणवीर को गली बॉय के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। आयुष्मान खुराना को भी आर्टिकल 15 के लिए क्रिटिक च्वाइस बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड शो रविवार को कलर्स पर टेलिकास्ट होने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन