1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने 'सिंबा' के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

रणवीर सिंह ने 'सिंबा' के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

 Published : Mar 07, 2020 08:40 am IST,  Updated : Mar 07, 2020 10:04 am IST

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वे फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।

ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनकी एनर्जी किसी भी ईवेंट में जान डाल देती है। रणवीर हर बार अपनी डांस परफार्मेंस से सभी को डांस करने के लिए मजबूर कर देते हैं। रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी परफार्मेंस के लिए रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर अपनी फिल्म सिंबा के गाने 'मेरा वाला डांस' पर रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। रणवीर फुल एनर्जी में साइड डांसर्स के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने लगाई रणवीर सिंह की क्लास, देखें वीडियो

आपको बता दें रणवीर बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। वीडियो देखकर लग रहा है रणवीर एयरपोर्ट से ही रिहर्सल के लिए पहुंच गए थे।

फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को दोबारा दिखाया जाएगा। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा रणवीर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन