1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर ने कहा, भंसाली को बखूबी आता है अभिनय करवाना

रणवीर ने कहा, भंसाली को बखूबी आता है अभिनय करवाना

 Published : Feb 15, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 06:59 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में हन रही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में तीसरी बार ऐसा होने जा रहा है जब भंसाली और रणवीर साथ काम कर रहे हैं...

bhansali- India TV Hindi
bhansali

ई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में तीसरी बार ऐसा होने जा रहा है जब भंसाली और रणवीर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर चुकी है। हाल ही में रणवीर ने 'पद्मावती' की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली अभिनेताओं से बेहतरीन अभिनय करवाना जानते हैं।

इसे भी पढ़े:-

एक साक्षात्कार में रणवीर ने कहा, "अगर मैं यह कहूं कि भंसाली अभिनेताओं के साथ कैसे काम करते हैं, तो मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं होंगे। उनका अभिनेताओं से शानदार अभिनय करवाना अद्वितीय है।"

सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर ने भंसाली को हिंदी फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ फिल्मकार भी बताया। रणवीर ने कहा, "मैं उन्हें हिंदी फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ फिल्मकार मानता हूं। ऐसी कुछ चीजें हैं, जो केवल वहीं कर सकते हैं।"

फिल्म ‘पद्मावती’ में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वैसे दीपिका और रणवीर की जोड़ी भी इस फिल्म में तीसरी बार दिखाई देगी। इससे पहले ये दोनों भंसाली की ही फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन