'सिम्बा' के हिट होने के बाद रणवीर सिंह ने फिल्म 83 में कपिल देव के रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर भी शेयर की है।
Related Stories
तस्वीर में रणवीर बैटिंग पैड पहने हाथ में बैट लिए नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू उन्हें ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीरों में रणवीर मुंबई के JVPD ग्राउंड में नजर आ रहे हैं।



आपको बता दें कि रणवीर, ज़ोया अख़्तर की फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट संग नज़र आएंगे। फिल्म में वह स्ट्रीट रैपर बने हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को बहुत तारीफ मिली है।
Also Read:
'जब वी मेट' के एक्टर किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन
ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' को मिली नई रिलीज डेट, अंदर पढ़ें पूरी डिटेल्स
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के एक्टर विशाल ठक्कर 3 साल से हैं लापता, तलाश करने में पुलिस नाकामयाब