1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैपर बादशाह का पंजाब में हुआ एक्सीडेंट, कार के एयरबैग्स की वजह से बची जान

रैपर बादशाह का पंजाब में हुआ एक्सीडेंट, कार के एयरबैग्स की वजह से बची जान

 Published : Feb 04, 2020 07:16 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 07:16 pm IST

रैपर बादशाह का पंजाब में एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में बादशाह को चोट नहीं पहुंची है मगर उनकी कार बुरी तरह डैमेज हो गई है।

badshah- India TV Hindi
बादशाह

मशहूर रैपर बादशाह की कार का सोमवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में बादशाह को चोट नहीं लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक्सीडेंट नेशनल हाईवे 1पर  कैंटर के आर्मी ट्रक से टकराने की वजह से 50 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसमें बादशाह की कार भी मौजूद थी।

वहीं नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक धुंध की वजह से बादशाह के ड्राइवर को ब्रिज के बाद कंक्रीट की स्लैब नहीं देख पाया जिसके बाद कार उसपर लग गई। उस दौरान कार के एयरबैग्स खुल गए और बादशाह की जान बच गई।

बादशाह या उनकी टीम में से किसी ने एक्सीडेंट की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। बादशाह इस समय एमी विर्क के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें सिंगिग के साथ बादशाह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म खानदानी शफाखाना से बॉलीवुड में कदम रखा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन