1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैपर बादशाह ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, शाहरुख खान की इस फिल्म से हुए थे इंसपायर

रैपर बादशाह ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, शाहरुख खान की इस फिल्म से हुए थे इंसपायर

 Published : Jul 31, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 08:41 pm IST

रैपर बादशाह सिंगिग के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में बताया वह शाहरुख खान की किस फिल्म से इंपायर हुए थे।

Badshah- India TV Hindi
Badshah Image Source : INSTAGRAM

रैपर बादशाह(Badshah) सिंगिग के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से डेब्यू करेंगे। हाल ही में बादशाह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गए थे। जहां उन्होंने अपने असली नाम के बारे में बताया साथ ही इस बात का खुलासा किया कि वह शाहरुख खान की फिल्म बादशाह से इंसपायर  हुए थे।

बादशाह ने बताया- उनका स्टेज नाम बादशाह 1999 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' से इंसपायर है। 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपर हिट थी। मेरे सभी दोस्तों को इस फिल्म से प्यार हो गया था। उस समय मैंने बहुत सारे गाने लिखना शुरू कर दिया था और लोगों के सामने परफार्म करना भी। इसी के बाद से मेरे दोस्तों ने मुझे बादशाह कहना शुरू कर दिया था और तभी से मेरा स्टेज नेम बादशाह पड़ गया था।

बादशाह ने कहा- लोग उन्हें उनके असली नाम से बहुत कम जानते हैं। उनका असली नाम प्रतीक सिंह सिसोंदिया है लेकिन मुझे नहीं लगता बहुत से लोगों को ये नाम पता होगा। 

बादशाह का गाने 'पागल' ने रिकॉर्ड बनाया है। बादशाह के इस गाने ने रिलीज होने के एक दिन में ही विश्व रिकॉर्ड बना लिया था, साथ ही कई इंटरनेशनल बैंड और सेलिब्रिटीज को भी पीछे छोड़ दिया। बादशाह के गाने पागल है को यू-ट्यूब पर एक दिन में करीब 8 करोड़, 75 लाख बार देख लिया था।

Also Read:

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी चारु असोपा और राजीव सेन ने एक-दूसरे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, क्या आ गई है रिश्ते में दरार!

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' ने इटली में किड्स फिल्म फेस्ट में जीता टॉप पुरस्कार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन