1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के विवादित विज्ञापन पर सोशल मीडिया पर बवाल, जानिए क्या कह रहे यूजर

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के विवादित विज्ञापन पर सोशल मीडिया पर बवाल, जानिए क्या कह रहे यूजर

 Published : Oct 01, 2021 10:37 am IST,  Updated : Oct 01, 2021 05:27 pm IST

रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ एक अंडरवियर का विज्ञापन किया है। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर दोनों को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। जानिए वजह।

vicky kaushal and rashmika - India TV Hindi
रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल  Image Source : TW

विक्की कौशल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म उधम सिंह के रिलीज से पहले ही एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल रश्मिका मंदाना के साथ उनके एक विज्ञापन को सोशल मीडिया पर काफी लताड़ा जा रहा है। अंडरगारमेंट्स पर बने इस विज्ञापन को देखकर लोगों का गुस्सा फूटा तो विक्की कौशल और रश्मिका भी इसकी चपेट में आने से बच नहीं पाए। 

सुनील शेट्टी 'इनविजिबल वुमन' से करेंगे ओटीटी डेब्यू, साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

पुरुषों के अंडरगारमेंट्स पर बनाए गए अमूल माचो के इस विज्ञापन में लड़की को पब्लिक प्लेस पर पुरुष के अंडरगारमेंट्स के प्रति उत्सुकता दिखाई गई है। योगा क्लास की थीम पर बने इस विज्ञापन में रश्मिका योगा टीचर बनी है और विक्की कौशल योगा सीखने आए युवक। इस विज्ञापन में पुरुष अंडरगारमेंट्स के प्रति महिलाओं का जो नजरिया दिखाया गया है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई जा रही है। 

विज्ञापन को न केवल चीप और वल्गर कहा जा रहा है बल्कि कहा गया है कि इसके जरिए मर्दों को ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है कि इस विज्ञापन को जल्द हटाया जाए। 

इस विज्ञापन पर मचा है बवाल- 

विज्ञापन को लेकर विक्की कौशल और रश्मिका को भी काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ लोगों ने कहा है कि क्या पैसे के लिए ये सब किया जाना चाहिए। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि इस तरह के विज्ञाप नहीं करने चाहिए क्योंकि ये छवि बनाने की बजाय बिगाड़ने का काम करते हैं।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा शाह को कहा 'बुरी बहू', जवाब में कृष्णा की पत्नी ने कह दिया 'क्रूर सास'

Bigg Boss 15: क्या जय भानुशाली करेंगे सलमान खान के शो में एंट्री?

Attack: गणतंत्र दिवस 2022 पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत की फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन