1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन और पति अनिल थडानी में होने जा रही है बड़ी टक्कर

रवीना टंडन और पति अनिल थडानी में होने जा रही है बड़ी टक्कर

 Published : Apr 20, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 01:38 pm IST

हस्तियों के एक दूसरे से टकराव की खबरें तो अक्सर ही मीडिया में छाई रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी से टक्कर लेने जा रही हैं। हमने पिछले दिनों कई सितारों की...

raveena- India TV Hindi
raveena

नई दिल्ली: बॉलीवुड हस्तियों के एक दूसरे से टकराव की खबरें तो अक्सर ही मीडिया में छाई रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी से टक्कर लेने जा रही हैं। हमने पिछले दिनों कई सितारों की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होते देखा है, इसमें कुछ अच्छे दोस्तों की फिल्में भी टकराई हैं। लेकिन इस शुक्रवार रवीना की फिल्म 'मातृ' और उनके पति अनिल थडानी की 'नूर' एक ही साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि अनिल फिल्म 'नूर' के डिस्ट्रिब्यटर हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रवीना भी अपनी फिल्म 'मातृ' को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों ही फिल्मों में महिलाओं को केन्द्रित किया गया है।

करण सिंह ग्रोवर संग शादी को लेकर बोलीं बिपाशा बसु

'नूर' की कहानी पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तेयाजी के नॉवल ‘कराची-यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है। वहीं रवीना की 'मातृ' में 'रेप' जैसा गंभीर मुद्दा उठाया गया है। दोनों ही फिल्में अपने आप में बेहद खास है। 'मातृ' रवीना की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म है, जिसमें वह एक मां की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं।

दोनों ही फिल्मों को सेंसर बोर्ड का भी सामना करना पड़ा है। दरअसल रवीना की इस फिल्म के निर्माताओं और सेंसर बोर्ड के बीच फिल्म के प्रमाणन को लेकर ठन गई थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ। दूसरी तरफ सोनाक्षी की 'नूर' में 'सेक्स टॉय' और 'दलित' शब्दों पर सीबीएफसी की कैंची चल चुकी है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई हैं। अब यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि किसका जादू दर्शकों पर चल पाता है।

अगली स्लाइड में देखें 'मातृ' और 'नूर' के शानदार ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन