1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति के साथ लॉन्ग ट्रिप पर निकलीं रवीना टंडन, कई दिनों से था अभिनेत्री को इस मौके का इंतजार

पति के साथ लॉन्ग ट्रिप पर निकलीं रवीना टंडन, कई दिनों से था अभिनेत्री को इस मौके का इंतजार

 Published : Jun 22, 2021 07:50 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 07:50 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पति के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकली है,  जिसके बारे में अभिनेत्री ने अपने फैंस से टकरा पर बताया है।   

Raveena Tandon- India TV Hindi
पति के साथ लॉन्ग ट्रिप पर निकलीं रवीना टंडन Image Source : INSTAGRAM/RAVEENA TANDON

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को एक तरह थे थाम दिया था, मगर अब संक्रमण के कम होने और लोगों द्वारा वैक्सीन लिए जाने की प्रक्रिया के बाद राहत की सांस ली गई है। सरकारों की तरफ से लॉकडाउन में छूट दी गई है और इसी क्रम लोगों लोग अब अपने घरों से निकलने लग हैं। इस मौके का इंतजार रवीना टंडन भी कर रही थीं।

अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी के साथ रोड ट्रिप पर रवाना हुई। रवीना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं। रवीना ने कैप्शन में लिखा, "रोडट्रिप ।" 

अभिनेत्री ने 2003 में अपनी फिल्म 'स्टंप्ड' के निर्माण के दौरान फिल्म वितरक अनिल थडानी के साथ डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली।

रवीना फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'केजीएफ 2' की रिलीज का इंतजारकर रही हैं। फिल्म में कन्नड़ स्टार यश और संजय दत्त हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'अरण्यक' श्रृंखला से अपना ओटीटी डेब्यू भी करेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन