1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवि तेजा के बेटे भी कर रहे हैं इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत

रवि तेजा के बेटे भी कर रहे हैं इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत

 Published : Sep 07, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 02:06 pm IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता रवि तेजा अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते आ रहे हैं। अब उनके बेटे महाधन भी अपनी आगामी फिल्म 'राजा द ग्रेट' से अभिनय जगत में कदम रखने जा रहे हैं।

ravi teja- India TV Hindi
ravi teja

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता रवि तेजा अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों और बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के दिलों पर लंबे अर्से से राज करते आ रहे हैं। अब उनका बेटा महाधन भी अभिनय जगत में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार है। महाधन जल्द ही आगामी तेलुगू एक्शन थ्रिलर 'राजा द ग्रेट' से अभिनय क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। एक बयान के मुताबिक, यह पता चला है कि महाधन फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि महाधन अपने पिता के युवा स्वरूप में दिखेंगे।

निर्देशन अनिल रविपुदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "'राजा द ग्रेट' में रवि तेजा के बेटे महाधन को पेश करते हुए खुशी है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।" फिल्म में रवि एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे। (सलमान खान ढूंढ़ रहे हैं आयुष शर्मा के लिए नई लड़की, जानिए क्या है वजह?)

यह 2 साल में उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह 'किक 2' और 'बंगाल टाइगर्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'राजा द ग्रेट' में मेहरीन पीरजादा, प्रकाश राज और राधिका सरत कुमार जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन