1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Zero Movie: बातें जो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को खास बनाती हैं

Zero Movie: बातें जो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को खास बनाती हैं

 Published : Dec 19, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 12:27 pm IST

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ'जीरो' देखने की सोच रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातें जरुर जान लें।

Shah rukh, anushka and katrina- India TV Hindi
Shah rukh, anushka and katrina Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान(Shah rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख खान बौने व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं। उनका नाम बऊआ है। शाहरुख खान के साथ फिल्म में अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) और कटरीना कैफ(Katrina kaif)  भी है। फिल्म 'जीरो' को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के बर्थ डे पर रिलीज किया गया था। जीरो में अनुष्का और कटरीना कैफ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। अनुष्का शर्मा पहली बार इस तरह का कोई रोल करने जा रही हैं। इसी तरह के कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको जीरो फिल्म जरुर देखनी चाहिए। तो आइए आपको जीरो फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं जिसके बाद आप फिल्म देखने जरुर जाएंगे।

शाहरुख खान एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं:

शाहरुख खान ने फिल्मों में कई तरह के रोल निभाएं हैं लेकिन पहली बार होगा कि वह किसी बौने आदमी का रोल निभा रहे हैं। जीरो में शाहरुख के इस किरदार को देखना काफी दिलचस्प होगा।

अनुष्का शर्मा का रोल:
एक के बाद एक फिल्म से अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग का बार उठाती जा रही हैं। इससे पहले वो फिल्म परी में डरावना रोल निबाया तो उसके बाद फिल्म सुई-धागा में एक आर्थिक रुप से पिछड़ी महिला का रोल निभाया था। तो इस बार फिल्म जीरो में अनुष्का नासा की एक वैज्ञानिक का रोल निभा रही हैं जो सेरेब्रल पाल्सी के कारण व्हीलचेयर पर रहती है हमेशा।

कटरीना का दीवा अवतार:
कटरीना कैफ भी अपनी बाकि फिल्मों से कुछ हटके फिल्म जीरो में नजर आने वाली हैं। वह एक एल्कोहॉलिक एक्ट्रेस दिखाई हैं। फिल्म जीरो के लिए कटरीना ने हॉलीवुड की एक्ट्रेस से सलाह ली थी जो असल जीवन में एडिक्शन से लड़ रही है।

आनंद.एल. रॉय तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं:
रांझना और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले फिल्ममेकर आनंद.एल.रॉय तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। इन तीन सालों के बीच में उन्होने कई फिल्में प्रोड्यूस की मगर जीरो तीन साल बाद डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स डायरेक्ट की थी।

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ 6 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं:
फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में सभी को शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। इसके बाद तीनों एक साथ जब तक है जान फिल्म में भी नजर आए थे। उसके बाद ना तो कटरीना और शाहरुख और ना ही अनुष्का और शाहरुख की केमिस्ट्री को दोबारा देखने का मौका मिला। जीरो में 6 साल बाद दोनों कपल रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- पाकिस्तानी गायक होना चाहिए था

उत्तराखंड में फिल्म 'केदारनाथ' से नहीं हटा बैन, निराश हुई सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन