1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनय जगत में दिलचस्पी न होने के कारण भी रेखा को उठाना पड़ा था ये कदम

अभिनय जगत में दिलचस्पी न होने के कारण भी रेखा को उठाना पड़ा था ये कदम

 Published : Oct 10, 2017 01:20 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 01:20 pm IST

रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा जितनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी निजी के कारण भी बटोरी हैं। रेखा अपने फिल्मी करियर में 'बीवी हो तो ऐसी', 'दो अनजाने', 'सौतन की बेटी'...

Rekha
Rekha

अपनी लाजवाब अदाकारी के दम पर कई सालों तक इंडस्ट्री को सुपरहिट फिल्में देने और नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली रेखा के सामने आज भी कई अभिनेत्रियां फीकी लगती हैं। उन्होंने 'ऐलान', 'रामपुर का लक्ष्मण', 'धर्मा', 'कहानी किस्मत की', 'नमक हराम', 'प्राण जाए पर वचन ना जाए', 'धर्मात्मा', 'दो अंजाने', 'खून पसीना', 'गंगा की सौगंध', 'घर', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सुहाग', 'खूबसूरत', 'सिलसिला', 'उमराव जान', 'निशान', 'अगर तुम ना होते', 'खून भरी मांग', 'इजाजत', 'बीवी हो तो ऐसी', 'भ्रष्टाचार', 'फूल बने अंगारे', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'आस्था', 'बुलंदी', 'जुबैदा', 'लज्जा', 'दिल है तुम्हारा', 'कोई मिल गया', 'क्रिश' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे। रेखा कई फिल्मों में बोल्ड अंदाज में भी दिखीं। वह अपने बेबाक बोल, सेक्स पर खुले विचारों और अपनी विवादास्पद लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में रहीं। हालांकि, आज रेखा कायमाबी के उस पर शिखर पर हैं, जहां हर किसी के लिए पहुंचना नामुमकिन है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन