इन दिनों रेमो डिसूजा(Remo D'souza) स्टार प्लस पर आने वाले शो 'डांस प्लस 4' में नजर आ रहे हैं। जहां वह शो जज करने के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। रेमो ने शो में अपनी पत्नी की तारीफ की है। कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' के सेट पर अपनी निजी जिंदगी और पत्नी लिजेल के बारे में खुलकर बात की। बयान के मुताबिक, रेमो की प्रेम कहानी का उस समय खुलासा हुआ, जब शो के एक प्रतिभागी समूह फील क्रू ने रेमो और लिजेल की जर्नी को दर्शाते संवादों पर डांस किया। यह जोड़ा 19 सालों से साथ है।
Related Stories
इस एक्ट को देखने के बाद रेमो ने कहा, "मेरी प्यारी पत्नी के साथ मेरे 19 सालों के सफर की मेरी यादें एक बार फिर मेरे सामने फ्लैशबैक की तरह आ गई हैं।"
वह उस समय चौंक भी गए, जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी लिेजेल ने इस एक्ट के लिए वॉयसओवर किया है।
रेमो ने कहा,"जब हमारी शादी हुई, तब हम बहुत युवा थे। उस समय मैं इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहा था। हम दोनों ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन वह लिजेल का विश्वास और सहयोग था, जिसने मुझे प्रेरित किया और हम दोनों ने मिलकर इस अग्निपरीक्षा को पार किया।"
रेमो ने कहा, "मेरी पत्नी सुपरवुमेन की तरह है। जिस तरह से वह घर, बच्चों, ऑफिस और फिल्मों को मैनेज करती है, वह मुझे चौंकाता है। मैं उसका तहेदिल से शुक्रियादा करना चाहता हूं कि वह हर वक्त मेरे साथ रहीं।"
रेमो डिसूजा अपनी फिल्म ABCD 3 के लिए इन दिनों हीरोइन ढूंढने में लगे हुए हैं। फिल्म में वरुण धवन, पुनीत पाठक, राघव जुयाल और धर्मेश येलांडे भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग 22 जनवरी से अमृसर में शुरु होने वाली है।
(इनपुट-आईएएनएस)
Also Read:
RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'
दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में नहीं आए थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब