1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान का वरुण धवन के साथ काम करने का सपना हो सकता है पूरा, ABCD 3 में आ सकती हैं नजर

सारा अली खान का वरुण धवन के साथ काम करने का सपना हो सकता है पूरा, ABCD 3 में आ सकती हैं नजर

 Published : Jan 02, 2019 11:44 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 11:44 am IST

सारा अली खान रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD 3 में वरुण धवन के अपोजित नजर सकती हैं।

varun dhawan and Sara Ali khan- India TV Hindi
varun dhawan and Sara Ali khan Image Source : INSTAGRAM

रेमो डिसूजा(Remo D'souza) की फिल्म ABCD 3 में पहले वरुण धवन(Varun Dhawan) के साथ कटरीना कैफ(Katrina kaif) नजर आने वाली थी मगर इस समय 'भारत' की शूटिंग करने की वजह से कटरीना ने रेमो डिसूजा की फिल्म छोड़ दी है। इस समय रेमो अपनी फिल्म के लिए नई हीरोइन ढूंढने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले इस फिल्म में वरुण के साथ दोबारा से श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की बात कही जा रही थी मगर अब ABCD 3 में वरुण के साथ सारा अली खान(Sara Ali khan) को कास्ट करने की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन का नाम भी विचार किया था। मगर इस समय सारा का नाम ही इस फिल्म के लिए सामने आ रहा है।

आपको बता दें इस डांस फिल्म में कोरियोग्राफर प्रभु देवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग 22 जनवरी से शुरु होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पहले अमृतसर में उसके बाद लंदन में होगी। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

भारत और ABCD 3 की शूटिंग डेट्स क्लैश होने की वजह से कटरीना ने यह फिल्म छोड़ी है। कटरीना ने ABCD 3 की टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं।

आपको बता दें सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 'केदारनाथ' के बाद ही उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हो चुकी है। 'सिंबा' बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। सिंबा में सारा रणवीर सिंह के अपोजित नजर आई थीं। फिल्म बहुत शानदार है। इसका बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी को लेकर सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, कहा- संजय दत्त की वजह से नहीं की शादी

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का पहला लुक आया सामने 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन