1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेणुका शहाणे ने बताया, कैसे शूट हुआ था फिल्म हम आपके हैं कौन का वो 'दर्दनाक' सीन

रेणुका शहाणे ने बताया, कैसे शूट हुआ था फिल्म हम आपके हैं कौन का वो 'दर्दनाक' सीन

 Published : Jan 14, 2021 11:06 am IST,  Updated : Jan 14, 2021 11:10 am IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके है कौन' के रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं। अभिनेत्री रेणुका शहाणे से जानिए कैसे शूट हुआ था सीढ़ियों से गिरने वाला सीन।

रेणुका शहाणे ने किया खुलासा, आखिर कैसे शूट हुआ फिल्म 'हम आपके है कौन' में सीढ़ियों वाले हादसे का सीन- India TV Hindi
रेणुका शहाणे ने किया खुलासा, आखिर कैसे शूट हुआ फिल्म 'हम आपके है कौन' में सीढ़ियों वाले हादसे का सीन  Image Source : INSTA/RENUKASH710/BONGCHIEINDIA

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके है कौन' को रिलीज हुए 27 साल से ऊपर हो चुके है। लेकिन आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों में राज करती हैं। संस्कार, प्यार और परिवार के ऊपर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया था। सूरत बड़जात्या द्नारा निर्देशित इस फिल्म का एक सीन लोगों को काफी भावुक कर देता है। 

फिल्म में गाना 'लो चली मैं' गाने में सलमान खान के साथ रेणुका शहाणे कर रही है। तभी गाने के अंत में वह सीढ़ियों से गिर जाती हैं और उनकी मौत हो जाती है। 

किसान आंदोलन के चलते पंजाब में रुकी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, कुछ देर बाद फिर हुई बहाल

रेणुका शहाणे का इस तरह से सीढ़ियों से गिरने के इतने साल बीत जाने के बाद भी सोशल मीडिया में मीम्स बनते रहते हैं। हाल में ही अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए बताया कि उन्हेंन इस तरह के मीम्स काफी पसंद आते हैं।

रेणुका इस सीन के बारे में बताते हुए कहती हैं कि जिस सीढ़ी से मैं गिरी वह पूरी तरह से स्पंज से बनी हुई थी। इसके बारे में बहुत लोगों को नहीं पता। 

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि निर्देशक सूरत बड़जात्या फिल्मांकन के दौरान किसी को चोट नहीं पहुंचा सकते हैं। इसलिए यह रास्ता निकला था। ऐसे में मेरे लिए यह सीन करना काफी  मुश्किल था क्योंकि उसे एक्टिंग करना था जैसे वह दर्द में थी, जबकि वह बिल्कुल भी दर्द में नहीं थी।

शादी के बाद पति रोहनप्रीत सिंह संग नेहा कक्कड़ ने मनाई पहली लोहड़ी, ग्रीन आउटफिट्स में दिखीं खूबसूरत

फिल्म में माधुरी, रेणुका शहाणे के अलावा आलोक नाथ, मोहनीश बहल, अनुपम खेर और रीमा लागू भी मुख्य किरदार में थे । 

 
आपको बता दें कि 'हम आपके है कौन' साल 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी। इस फिल्म में सचिन और साधना सिंह नजर आई थी। 

रेणुका सहाणे के वर्कफ्रंट की बात करें तो नेटफ्लिक्स में आ रही फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म  में काजोल, तनवी आजमी जैसे किरदार दिखेंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन