26 जनवरी 2020 को देश ने 71वां गणतंत्र दिवस मनाया। भारतीयों के लिए ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है। एक तरफ राजपथ पर भारत की सैन्य और सांस्कृतिक ताकत का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ हर भारतीय के अंदर देशभक्ति का जज्बा उमड़ता है। रिपब्लिक डे पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, तापसी पन्नू और विक्की कौशल से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।
- Hindi News
- मनोरंजन
- बॉलीवुड
- देश ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी शुभकामनाएं
देश ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी शुभकामनाएं
रिपब्लिक डे पर बॉलीवुड की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी है।
Republic Day 2020 Bollywood celebrities wishes
-
6:28 PM (IST) Jan 26, 2020
बिग बी ने दिव्यांग बच्चों के साथ गाया राष्ट्र गान
71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि श्रवण बाधित बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाने का मौका पाकर वह सम्मानित हैं। बिग बी ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप को पोस्ट किया जिसमें उन्हें सांकेतिक भाषा में 'जन गण मन' गाते देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा, "मेरा गर्व, मेरा देश, मेरा गणतंत्र दिवस..दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान-इनमें से कुछ सुन नहीं सकते और कुछ बोल नहीं सकते हैं..उनके साथ आकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
-
4:35 PM (IST) Jan 26, 2020
-
3:18 PM (IST) Jan 26, 2020
-
1:30 PM (IST) Jan 26, 2020
-
12:37 PM (IST) Jan 26, 2020
आयुष्मान खुराना ने 'समानता' के लिए फहराये दो झंडे
आयुष्मान खुराना ने तिरंगे के साथ LGBT की कम्युनिटी का झंडा फहराते हुए अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'समानता को जीत दो। आइये इस साल प्यार फैलाएं, शेयर करें और पाएं।' बता दें कि उनकी अपकमिंग मूवी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' समलैंगिक रिश्ते पर आधारित है, जिसमें वो गे का किरदार निभा रहे हैं।
-
12:17 PM (IST) Jan 26, 2020
-
11:12 AM (IST) Jan 26, 2020
-
11:09 AM (IST) Jan 26, 2020
-
11:04 AM (IST) Jan 26, 2020
प्रीति जिंटा ने शेयर की परेड की तस्वीर
प्रीति जिंटा ने परेड की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं दुनिया के किस हिस्से में हूं, रिपब्लिक डे की परेड देखकर मेरा दिल गर्व से फूले नहीं समा रहा है।'
-
10:58 AM (IST) Jan 26, 2020
स्वरा भास्कर ने दी भारतीय संविधान की जानकारी
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने वीडियो शेयर कर भारत के संविधान के बारे में फैंस को जरूरी जानकारी दी।
-
10:46 AM (IST) Jan 26, 2020
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने फैंस को दी बधाई
हाल ही में 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में नज़र आई एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने ट्विटर पर फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
-
10:30 AM (IST) Jan 26, 2020
शाहरुख खान ने फैंस को दी बधाई
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'संघर्ष के बिना कुछ भी सुंदर नहीं होता है। आइए उस संघर्ष को याद करें, जिसने हमें यह खूबसूरत दिन दिया। सभी को #HappyRepublicDay।'
-
10:21 AM (IST) Jan 26, 2020
माधुरी दीक्षित ने फैंस को किया विश
माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, 'इस गणतंत्र दिवस पर उम्मीद करती हूं कि हमारे देश की शांति हमेशा बनी रहे, और हम सब एकजुट होकर उन्नति करते रहे। सभी को इस अवसर की ढेर सारी बधाई। हैप्पी रिपब्लिक डे।'
-
9:21 AM (IST) Jan 26, 2020
-
9:16 AM (IST) Jan 26, 2020
-
9:15 AM (IST) Jan 26, 2020
विक्की कौशल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि वो 26 जनवरी की रात को दोस्तों संग अपनी सोसाइटी में क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं। इसी दिन, हर साल, पूरे 20 सालों तक। अब सभी अलग-अलग रास्तों पर हैं, लेकिन इस रात हम सभी एक साथ होते हैं। हम मिलते हैं और पूरी रात खेलते हैं। हैप्पी रिपब्लिक डे।
-
7:48 AM (IST) Jan 26, 2020
तापसी पन्नू ने फैंस को दी शुभकामनाएं
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्विटर पर लिखा, 'चलो आज कुछ समय निकाल कर संविधान के कुछ पन्ने पढ़ ही लें। जय हिंद। हैप्पी रिपब्लिक डे।'
-
7:35 AM (IST) Jan 26, 2020
अनुपम खेर ने शेयर किया खास वीडियो
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने वीडियो ट्विट कर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे प्यारे भारतवासियों। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का निर्माण किया है। हम इसे बिखरने नहीं देंगे। भारत माता की जय। जय हिंद।'
-
6:57 AM (IST) Jan 26, 2020
अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने फोटो के साथ-साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद'