1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चेहरे' के पोस्टर से रिया चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी पर फिल्म के प्रोड्यूसर की सफाई, कहा - रिया फिल्म का हिस्सा...

'चेहरे' के पोस्टर से रिया चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी पर फिल्म के प्रोड्यूसर की सफाई, कहा - रिया फिल्म का हिस्सा...

 Published : Mar 18, 2021 06:22 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 08:32 pm IST

फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर से अभिनेत्री का चेहरा हालांकि गायब था। इतना ही नहीं, वह फिल्म के प्रचार के लिए हुए कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हुई।

Rhea Chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से गैरमौजूदगी पर प्रोड्यूसर ने दी सफाई Image Source : INSTAGRAM/@RHEA_CHAKRABORTY

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'चेहरे' का गुरुवार को ट्रेलर लॉन्च हुआ। इसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी दिखाई दीं। इसके साथ ही उनके इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की अफवाहों पर विराम लग गया। फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि रिया हमेशा से फिल्म का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में रिया के न होने का कोई सवाल ही नहीं था। वह हमेशा से ही इसका अभिन्न अंग हैं।"

फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर से अभिनेत्री का चेहरा हालांकि गायब था। इतना ही नहीं, वह फिल्म के प्रचार के लिए हुए कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हुई।

बता दें कि अपने बॉयफ्रें ड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया की यह पहली फिल्म रिलीज हो रही है। रिया पर सुशांत के परिवार ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद ड्रग्स के मामले में उन्हें कुछ हफ्ते जेल में भी बिताने पड़े थे।

'चेहरे' का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। इसमें अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टेल डिसूजा और रघुबीर यादव भी हैं।

यहां देखें ट्रेलर

(इनपुट-आईएएनएस)

यहां पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 11: 'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा? जानें पूरी बात

अनु मलिक की 'इंडियन आइडल' में एक बार फिर होगी वापसी? इस बार निभाएंगे ये भूमिका

डांस दीवाने 3: रेमो डीसूज़ा को दिया गया ट्रिब्यूट तो वो नहीं रोक पाए अपने आंसू, धर्मेंश भी हुए इमोशनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन