Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत से ब्रेकअप के बाद रिया चक्रवर्ती ने की थी महेश भट्ट ने बात, व्हाट्सएप चैट आया सामने

सुशांत से ब्रेकअप के बाद रिया चक्रवर्ती ने की थी महेश भट्ट ने बात, व्हाट्सएप चैट आया सामने

सुशांत सिंह राजपूत से 8 जून को ब्रेकअप के बाद रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। दोनों की व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Aug 20, 2020 11:32 pm IST, Updated : Aug 21, 2020 09:03 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन एक नया मोड़ आ जाता है। इस केस की जांच अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का एक व्हाट्सएप चैट सामने आया है। रिया और महेश भट्ट की 8 जून को व्हाट्सएप पर बात हुई थी। इसी दिन रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हुआ था और वह घर छोड़कर चली गई थीं।

8 जून को सुशांत से ब्रेकअप के बाद रिया ने महेश भट्ट को मैसेज किया था। रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में काम किया था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम आयशा था, उन्होंने इसी नाम से महेश भट्ट को मैसेज किया। रिया ने लिखा- सर आयशा आगे बढ़ रही है। दिल भारी है, राहत भी है। आपके आखिरी कॉल ने मुझे रास्ता दिखाया। आप मेरे एंजेल हो। पहले भी मेरे फरिश्ते थे, आज भी फरिश्ते हो।

महेश भट्ट ने रिया के इस मैसेज का जवाब दिया- पीछे मुड़कर मत देखना, जो सही है वो जरुर करना। अपने पापा को मेरा प्यार देना। आज वो बहुत खुश होंगे। रिया ने आगे लिखा- आखिरकार मैंने थोड़ी हिम्मत दिखाई है... आपने उस दिन जो मेरे पापा के बारे में कहा था, इसी से मुझमें हिम्मत आई है। मेरे पापा की तरफ से आपको प्यार और शुक्रिया। आप हमेशा मेरे लिए फरिश्ते के रुप में रहेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम ने तैयारी कर ली है। एसआईटी दो टीमों में काम करेगी। एक टीम मुंबई पुलिस से मिले केस से जुड़े तमाम केस डायरी, पंचनामा, सुशांत की डायरियां, बैंक स्टेटमेंट, मुंबई की फॉरेंसिक रिपोर्ट और ऑटोप्सी रिपोर्ट को एग्जामिन करेगी। 56 लोगों के बयानों को री-एग्जामिन किया जाएगा और मुंबई पुलिस की जांच टीम से भी पूछताछ करेगी। जबकि दूसरी टीम CFSL के साथ सुशांत के फ्लैट पर जाकर वहां से एक बार फिर तमाम सुराग तलाशने के अलावा री-क्रिएशन और डमी टेस्ट की तैयारी करेगी। 

सूत्रों के मुताबिक, SP नूपुर प्रसाद खुद मौके पर जाएंगी। सूत्रों की माने तो इस केस मुंबई पुलिस के 2 डीसीपी से भी पूछताछ की जाएगी जोकि शुरुआती जांच का हिस्सा और दूसरे जिसने रिया से जांच के दौरान संपर्क किया था। केस डायरी को एग्जामिन कर रही है अभी दिल्ली से आई सीबीआई की टीम।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement