1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दो गुटों में बंटा बॉलीवुड: रिया की टीशर्ट पर लिखे मैसेज के साथ ही समर्थन-विरोध में ट्वीट

दो गुटों में बंटा बॉलीवुड: रिया की टीशर्ट पर लिखे मैसेज के साथ ही समर्थन-विरोध में ट्वीट

 Published : Sep 08, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 04:29 pm IST

रिया की टीशर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिया की टीशर्ट में एक मैसेज लिखा है जिसकी वजह से लोगों का ध्यान रिया की टीशर्ट की तरफ गया।

रिया चक्रवर्ती की टीशर्ट- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती की टीशर्ट Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया है। रिया को 14 दिन की जूडिशियल कस्टडी का आदेश मिला है, बेल पर 10 सितंबर को सुनवाई होगी। रिया चक्रवर्ती कल जब एनसीबी दफ्तर पहुंचीं तो उनकी टीशर्ट पर कुछ ऐसा लिखा था जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। रिया की टीशर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिया की टीशर्ट में एक मैसेज लिखा है जिसकी वजह से लोगों का ध्यान रिया की टीशर्ट की तरफ गया।

रिया चक्रवर्ती इस टी-शर्ट पर लिखा था, 'रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, लेट्स स्मैश पैट्रिआर्क, मी एंड यू।' इसका मतलब है- 'गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम...' । रिया की टीशर्ट में लिखी ये लाइनें एक तरह से लोगों के लिए मैसेज हैं।

रिया के सपोर्ट में अब सेलेब्स यही कोट ट्वीट कर रहे हैं-

वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो रिया चक्रवर्ती का विरोध कर रहे थे, और उनकी टीशर्ट पर लिखे मैसेज को अपने तरीके से शेयर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती के सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर वकील विकास सिंह ने कही ये बात

दवाइयों से सुशांत के डिप्रेशन का इलाज किया गया, यह कहना गलत : विशेषज्ञ

क्या सुशांत सिंह राजपूत ने सुझाया था FAU-G गेम का कॉन्सेप्ट? यहां जानिए सच्चाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन