1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती ने लद्दाख में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सेलिब्रेट किया बर्थ डे, फोटोज हुई वायरल

रिया चक्रवर्ती ने लद्दाख में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सेलिब्रेट किया बर्थ डे, फोटोज हुई वायरल

 Published : Jul 02, 2019 09:34 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 09:34 pm IST

रिया चक्रवर्ती ने अपना बर्थ डे सुशांत सिंह राजपूत के साथ सेलिब्रेट किया है। बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput Image Source : INSTAGRAM

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त कहते हैं मगर हाल ही में वायरल हुई फोटोज को देखकर नहीं लगता दोनों सिर्फ दोस्त हैं।सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले पोस्ट किया था कि उन्हें एक अहम पार्टी प्लान करनी है। इस पार्टी के प्लान के दो दिन बाद रिया का बर्थ डे था। रिया ने अपने बर्थ डे की वीडियो शेयर की है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ नजर आ रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और बर्थ डे सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में रिया आधी रात को केक काट रही हैं और आसमान में पटाखे नजर आ रहे हैं।

रिया ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के कंधे पर सिर रखकर रेस्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही मानसून का मजा लेती नजर आ रही हैं।

 

रिया और सुशांत हाल ही में वेकेशन मनाने के लिए लद्दाख गए थे। हालांकि दोनों ने साथ में एक भी फोटो शेयर नहीं की। मगर एक बच्चे के साथ दोनों ने अलग अलग फोटो क्लिक कराई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती इन दिनों साथ में समय बिता रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त करते हैं लेकिन दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तक दोनों में से किसी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है।

Also Read:

Judgemental hai kya Trailer out: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, मर्डर से खुद को बचाते नजर आए दोनों

लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म होने पर फूट-फूट कर रो पड़े कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन