1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती बस, बात को घुमा रही हैं : सुशांत के एक्स मैनेजर अंकित

रिया चक्रवर्ती बस, बात को घुमा रही हैं : सुशांत के एक्स मैनेजर अंकित

 Written By: IANS
 Published : Aug 27, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 08:04 pm IST
sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_COSMIC_ENERGY

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य ने अभिनेता के ड्रग्स लेने और साल 2013 में डिप्रेशन होने के बात को झुठला दिया है। साल 2017 के जुलाई से 2019 की जुलाई तक सुशांत के असिस्टेंट के रूप में उनके साथ रहे आचार्य का मानना है कि रिया खुद को बचाने के लिए अपने बातों में हेरफेर कर रही हैं।

आचार्य ने आईएएनएस को बताया, "उन्होंने कभी भी किसी भी तरह का ड्रग नहीं लिया। कभी भी नहीं।"

अपनी बात को जारी रखते हुए आचार्य ने आगे कहा, "वह अपनी सेहत को लेकर काफी सजग थे। वह प्रोटीन शेक लिया करते थे। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि रिया ये सब क्यों कह रही हैं। वह खुद को बचाने की सोच रही हैं। मैं ड्रग्स वाले चैट्स को पढ़कर हैरान रह गया, क्योंकि सुशांत भइया ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया।"

हाल ही में सार्वजनिक हुए व्हाट्सअप के चैट में रिया ने एमडीएमए के इस्तेमाल पर बात कीं और उन्होंने गांजे पर भी चर्चा किया। यह चैट रिया और गौरव आर्या नामक एक शख्स के बीच की है। रिया अपने मैसेज में लिखती हैं, "अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है। एक बार एमडीएमए को ट्राय किया था।"

25 नवंबर को भेजे गए एक चैट में रिया और जया साहा के बीच बातचीत हुई है। इसमें रिया से जया कहती हैं, "चाय या कॉफी में चार बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर के लिए 30 से 40 मिनट तक का वक्त दो।" ऐसा माना जा रहा है कि इसमें सुशांत के बारे में ही बात की जा रही है।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य ने कहा, "मैं बहुत हैरान हूं और सोच रहा हूं कि रिया ये सब क्यों कह रही हैं। वह कहानी को घुमा रही हैं। पहले उन्होंने कहा था कि यूरोप में किसी तस्वीर को देखने के बाद वह परेशान हो गए थे और अब कुछ और कह रही हैं। वह बार-बार बस अपनी बातों में हेरफेर कर रही हैं।"

ये भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक से की पूछताछ

सुशांत की भांजी ने कहा- कैसा लगा होगा, जब बिना बताए ड्रग्स दिया जा रहा हो

सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन