1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती को किताब पढ़कर सुनाते दिखे महेश भट्ट, नया वीडियो आया सामने

रिया चक्रवर्ती को किताब पढ़कर सुनाते दिखे महेश भट्ट, नया वीडियो आया सामने

 Published : Sep 19, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 09:01 pm IST

इस वीडियो में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती सोफे पर बैठे हुए हैं। महेश भट्ट किताब पढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि रिया उन्हें सुन रही हैं।

rhea chakraborty mahesh bhatt new video watch - India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का वीडिया आया सामने Image Source : INDIA TV

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो महेश भट्ट के साथ बैठी नज़र आ रही हैं।

इस वीडियो में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती सोफे पर बैठे हुए हैं। महेश भट्ट किताब पढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि रिया उन्हें सुन रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रिया के मोबाइल में मिला है। 

सुशांत सिंह राजपूत केस: 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे सैमुअल, दीपेश और अब्दुल बासित

रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। रिया को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के इस्तेमाल मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वो फिलहाल भायकुला जेल में है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन