1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया को इस नाम से पुकारते थे सुशांत सिंह राजपूत, डायरी में लिखा था मैं...

रिया को इस नाम से पुकारते थे सुशांत सिंह राजपूत, डायरी में लिखा था मैं...

 Published : Aug 08, 2020 11:44 am IST,  Updated : Aug 08, 2020 01:06 pm IST

रिया चक्रवर्ती की नोटबुक में सुशांत की ग्रेटिट्यूड लिस्ट सामने आई है। उन्होंने जिंदगी के लिए आभार जताया है और अपने डॉग का भी जिक्र किया है।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती की तरफ से जारी की गई नोटबुक और बोतल Image Source : INDIA TV

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एक तरफ रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो रही है तो दूसरी तरफ उन्होंने अपनी नोटबुक के उन पन्नों को साझा किया है, जिसमें सुशांत ने उनके और परिवार के लिए खास बातें लिखी थीं। इसमें साफ दिखाई देता है कि सुशांत अपनी जिंदगी से तो प्यार करते ही थे, लेकिन वो रिया और उनके परिवार को भी अपना मानते थे। वो रिया और उनके भाई को प्यार से दूसरे नामों से पुकारते थे। यहां तक कि अपनी फिल्म के सफल होने पर रिया को तोहफा भी देते थे। 

रिया की तरफ से एक नोटबुक का पन्ना जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि सुशांत ने रिया और उनके परिवार के लिए आभार व्यक्त किया है। 

इस नोटबुक के पन्ने में रिया के अनुसार लीलू शौविक हैं, बेबू रिया खुद हैं, सर रिया के पिता हैं और मैम रिया की मां हैं। फुज सुशांत के पालतू डॉगी का नाम है। रिया का दावा है कि ये राइटिंग सुशांत की है और यह बातें उन्होंने रिया चक्रवर्ती के नोटबुक में लिखी हैं। 

Rhea Chakraborty
Image Source : INDIA TVरिया की नोटबुक में सुशांत ने लिखी ये बातें

रिया चक्रवर्ती की नोटबुक में सुशांत की ग्रेटिट्यूड लिस्ट सामने आई है। उन्होंने जिंदगी के लिए आभार जताया है और अपने डॉग का भी जिक्र किया है। रिया के वकील की तरफ से एक बोतल भी दिखाई गई है, जिसमें छिछोरे लिखा हुआ है। बता दें कि सुशांत ने छिछोरे फिल्म में काम किया था और मूवी की सफलता पर रिया को ये बोतल तोहफे में दी थी।

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला: कृति सेनन का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- सूरज फिर से चमकेगा...

सुशांत की मौत की जांच पड़ताल के बीच रिया चक्रवर्ती का ये नोटबुक जारी करना कई सवाल पैदा करता है। कहा जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए वो इमोशनली दांव खेल रही हैं। 

गौरतलब है कि सुशांत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने मामले को एसआईटी को सौंप दिया है। वहीं, ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। सुशांत के पिता ने रिया पर करोड़ों रुपये हड़पने के साथ साथ कई संगीन आरोप लगाए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन