1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूरोप ट्रिप से लेकर आखिरी बार सुशांत को फोन करने तक, सच जानने के लिए रिया चक्रवर्ती से ये 20 सवाल पूछेगी CBI

यूरोप ट्रिप से लेकर आखिरी बार सुशांत को फोन करने तक, सच जानने के लिए रिया चक्रवर्ती से ये 20 सवाल पूछेगी CBI

 Published : Aug 24, 2020 11:25 am IST,  Updated : Aug 24, 2020 11:45 am IST

है। सीबीआई ने रिया, उनके पिता इंद्रजीत और अन्य रिश्तेदार को पूछताछ के लिए समन भेज दिया है।

rhea chakraborty questioned by cbi- India TV Hindi
सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछेगी कई सवाल Image Source : INSTAGRAM

सुशांत केस: आखिरी दिनों में कैसा था एक्टर का व्यवहार? सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश से CBI पूछेगी कई सवालसुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने रिया, उनके पिता इंद्रजीत और अन्य रिश्तेदार को पूछताछ के लिए समन भेज दिया है। रिया चक्रवर्ती से यूरोप ट्रिप पर क्या-क्या हुआ था? से लेकर सुशांत से आखिरी बार फोन पर बात करने तक, कई अहम सवाल पूछे जाएंगे। आइये जानते हैं कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती से क्या-क्या सवाल पूछेगी...

सुशांत के साथ रिश्ते कैसे थे?

क्या सुशांत डिप्रेशन में थे?
8 जून को किस बात पर झगड़ा हुआ था?
घर से जाने के बाद क्या सुशांत से बात हुई थी?

सुशांत केस: आखिरी दिनों में कैसा था एक्टर का व्यवहार? सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश से CBI पूछेगी कई सवाल

आखिरी बार सुशांत को कब फोन किया था?
सुशांत के खाते से पैसे कहां चले गए?
क्या सुशांत से शादी करने वाली थीं?
सुशांत के परिवार से कैसे संबंध थे?
यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था?
यूरोप ट्रिप में शौविक साथ में क्यों था?
क्या यूरोप टूर में सुशांत की गैर हाजिरी में बाहरी लोगों से मुलाकात हुई थी?
सुशांत को कितने डॉक्टर से मुलाकात कराई थी?
इतने डॉक्टर्स क्यों बदले?
वॉटरस्टोर रिसॉर्ट में क्या हुआ था?
रिसॉर्ट में कौन-सा कमरा बुक रहता था?
कमरे में कौन आता-जाता था?
सुशांत बीमार थे तो नई कंपनियां क्यों बनवाई?
इन कंपनियों का एड्रेस नवी मुंबई रखने की खास वजह?
आपके भाई, पिता सब इस कंपनी में हिस्सेदार थे, इसकी क्या वजह है?
क्या सुशांत ने कोई विल बनाई थी?
महेश भट्ट से इतनी बात की वजह क्या है?

गौरतलब है कि सुशांत खुदकुशी मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से लगातार चौथे दिन पूछताछ हो रही है। सुशांत के सीए रितेश शाह और संदीप श्रीधर से भी पूछताछ होगी। वहीं, एक टीम वॉटरस्टोन रिसॉर्ट भी पहुंची है, जहां पर रिया ने सुशांत की स्पिरिचुअल हीलिंग कराई थी। एक्टर के पिता केके सिंह ने अपनी शिकायत मेें इस रिसॉर्ट का जिक्र किया था। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन