मुंबई: बॉलीवुड हस्तियां आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इसके जरिए जहां एक तरफ वह अपने फैंस के साथ आसानी से जुड़ी रहती हैं, वहीं कई बार इन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। अब शिबानी कश्यप के नए गाने 'वाना बी फ्री' में नजर आ रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से किया जाए तो यह एक वरदान है। 'वाना बी फ्री' में लोगों से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
Related Stories
ऋचा ने इस गीत के बारे में बुधवार को कहा, "आपको खुद को सोशल मीडिया से बचाने की जरूरत नहीं है। आप इसका इस्तेमाल करते रहें, सोशल मीडिया का अगर आप जिम्मेदारी से इस्तेमाल करते हैं तो यह वरदान की तरह है।"
'वाना बी फ्री' जी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी किया गया। यह राजीव रोडा और शिबानी द्वारा निर्मित है। यह ऋचा पर फिल्माया गया है। ऋचा का कहना है कि उन्हें ट्रॉल्स से कोई दिक्कत नहीं होती, वह इसकी परवाह नहीं करतीं। पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' में नजर आ चुकीं ऋचा इन दिनों 'दास देव', 'लव सोनिया', 'कैबरे' और 'घूमकेतु' जैसी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।