1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिचा चड्ढा ने मिस्त्र टूर की फोटोज की शेयर , अली फजल को बताया 'बेस्ट ट्रैवल पार्टनर'

रिचा चड्ढा ने मिस्त्र टूर की फोटोज की शेयर , अली फजल को बताया 'बेस्ट ट्रैवल पार्टनर'

 Published : Nov 06, 2020 11:09 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 11:09 am IST

एक्ट्रेस ने अपने टूर की झलकियां पेश की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

Richa Chadha in Egypt- India TV Hindi
रिचा चड्ढा ने मिस्त्र टूर की फोटोज की शेयर Image Source : INSTAGRAM: @THERICHACHADHA

बॉलीवुड स्टार्स रिचा चड्ढा और अली फजल, कुछ दिनों पहले एक फिल्म फेस्टिवेल में शामिल होने के लिए Egypt (मिस्र) गए थे। दोनों ने वहां पर कुछ समय निकाला था और गीजा के पिरामिड भी घूमने गए। अब एक्ट्रेस ने अपने टूर की झलकियां पेश की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

रिचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बेस्ट ट्रेवल पार्टनर। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि गुड्डू (मिर्जापुर में अली फजल के किरदार का नाम) सिर्फ बंदूक के लिए है, तो उसने आपको बेवकूफ बनाया है। वो बेस्ट ट्रैवल पार्टनर है। हमेशा एडवेंचर के लिए तैयार रहता है। वो वीरान प्लैनेट से लेकर लग्जरी तक, हर जगह आराम से घूम सकता है। #pyramidsofGiza #egypt #wonderoftheworld" 

रिचा चड्ढा और अली फजल जल्द लेंगे सात फेरे, शादी की डेट आईं सामने!

इसके अलावा एक्ट्रेस ने गीजा के पिरामिड की और भी तस्वीरें शेयर की हैं।

गौरतलब है कि अली फजल और रिचा चड्ढा पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल ने इसी साल सगाई की और अप्रैल में शादी भी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनकी वेडिंग सेरेमनी टल गई।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो अली फजल और रिचा चड्ढा 'फुकरे' सीरीज की तीसरी किश्त में एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन