1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क की सड़कों पर यूं गुनगुना रहे थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने शेयर किया आखिरी ट्रिप का Video

न्यूयॉर्क की सड़कों पर यूं गुनगुना रहे थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने शेयर किया आखिरी ट्रिप का Video

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Mar 25, 2021 10:59 am IST,  Updated : Mar 25, 2021 12:24 pm IST

ऋषि कपूर को गुजरे हुए 11 महीने बीत गए हैं। उनकी वाइफ नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर अनदेखा वीडियो शेयर किया है।

rishi kapoor neetu kapoor ast trip to NYC- India TV Hindi
Watch: ऋषि कपूर की यादों में खोईं उनकी वाइफ नीतू, दिवंगत अभिनेता संग आखिरी ट्रिप का शेयर किया अनदेखा वीडियो  Image Source : INSTAGRAM: NEETU KAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को गुजरे हुए 11 महीने बीत गए हैं। उनका परिवार और फैंस अक्सर उन्हें याद करते हैं। उनकी यादें सभी के ज़हन में ज़िंदा हैं। उनकी वाइफ नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर अनदेखा वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो दोनों की आखिरी न्यूयॉर्क ट्रिप का है। इसमें न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऋषि अपने मस्ताने अंदाज में गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, ऋषि की बेटी रिद्धिमा ने भी उनकी फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है- 'आज ऋषि जी के 11वें महीने की प्रेयर मीट है, इसलिए सोचा कि हमारी आखिरी न्यूयॉर्क ट्रिप की कुछ मेमोरी शेयर करूं।'

शादी की 41वीं सालगिरह पर ऋषि कपूर के लिए नीतू का भावुक पोस्ट, कहा- 'रहेंगी सदा यहां, प्यार की ये दास्तां..'

इस वीडियो में ऋषि कपूर का वही पुराना मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कुछ ही मिनटों में हजारो लोग देख चुके हैं। वहीं, ऋषि के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।  

इस फोटो में ऋषि कपूर, रणबीर, नीतू, रिद्धिमा और उनकी बेटी नज़र आ रही हैं। इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है- 'आपका प्यार हमारे रास्ते को रोशन करेगा। आपकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी। हमेशा हमारे दिलों में।' 

इसके साथ ही रिद्धिमा ने अपने पिता की पुरानी तस्वीर भी साझा की है। 

रिद्धिमा ने शेयर की ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर
Image Source : INSTAGRAM रिद्धिमा ने शेयर की ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर 

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन