1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर सोशल मीडिया यूजर्स के 'दारू का कोटा फुल है ना' पूछने पर भड़के

ऋषि कपूर सोशल मीडिया यूजर्स के 'दारू का कोटा फुल है ना' पूछने पर भड़के

 Published : Mar 26, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 02:33 pm IST

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋषि कपूर को चिढ़ाते हुए यह पूछ लिया कि कोरोनावायरस के मद्देनजर 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान उनका 'दारू का कोटा फुल है ना'। 

ऋषि कपूर- India TV Hindi
ऋषि कपूर

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर से सोशल मीडिया यूजर्स के एक धड़े ने उन्हें चिढ़ाते हुए यह पूछ लिया कि कोरोनावायरस के मद्देनजर 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान उनका 'दारू का कोटा फुल है ना'। इस पर अभिनेता बुरी तरह से भड़क उठे।

यह सब तब शुरू हुआ जब ऋषि ने लॉकडाउन पर अपनी राय पोस्ट की। उन्होंने कहा, "सबके लिए एक, एक के लिए सब। आइए हम वो करें जो हमें करना है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम सभी एक-दूसरे को व्यस्त रखेंगे और आने वाले समय के लिए मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता नहीं। कोई घबराहट नहीं। साला इसको भी देख लेंगे। प्रधानमंत्री जी चिंता मत कीजिए। हम आपके साथ हैं! जय हिंद।"

उनके ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, "दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा।"

एक अन्य यूजर ने पूछा, "सर व्हिस्की का स्टॉक कर लिया?"

फिर एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की: "चिंटु भाई फुल स्टॉक रखा है."

इससे ऋषि कपूर गुस्सा हो गए और उन्होंने बोल्ड लेटर्स में ट्वीट किया, "कोई भी व्यक्ति जो मेरे देश के बारे या मेरी जीवनशैली के बारे में मजाक उड़ा रहा है, उसे डिलिट कर दिया जाएगा। सावधान रहें। यह एक गंभीर मामला है। हमें इस स्थिति से निपटने में मदद करें।"

दिग्गज अभिनेता ने व्यक्तिगत रूप से भी ट्रोल्स को जवाब दिया। व्हिस्की के अपने स्टॉक के बारे में पूछताछ करने वाले यूजर्स के लिए, ऋषि कपूर ने लिखा, "ये सोचते हैं कि यह मजेदार है। डिलिट किए जा रहे हैं।"

उन्होंने एक और ट्रोल का जवाब देते हुए कहा, "ये एक और इडियट।"

कोरोना वायरस के खौफ से टली 'वंडर वुमन' की रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन