1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर को याद आए पुराने दिन, शेयर की पंचम दा के बर्थ डे की फोटो

ऋषि कपूर को याद आए पुराने दिन, शेयर की पंचम दा के बर्थ डे की फोटो

 Published : May 08, 2019 11:15 am IST,  Updated : May 08, 2019 11:15 am IST

ऋषि कपूर ने पंचम दा के बर्थ डे की एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसमें सभी लोग मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक कहानी भी बताई है।

Rishi kapoor- India TV Hindi
Rishi kapoor Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। वह कैंसर फ्री हो गए हैं मगर अभी 2 महीनों तक उनका ट्रीटमेंट और चलने वाला है जिसके बाद वह भारत लौट आएंगे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। कल भी उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है। उन्होंने पंचम दा के जन्मदिन की एक पुरानी फोटो शेयर की है।

यह फोटो पंचम दा के बर्थ डे पार्टी की है। जिसमें वह अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ गए थे। इस फोटो में ऋषि कपूर के साथ प्रेम नाथ, रंजीत, रंधीर कपूर, देव आनंद, शम्मी कपूर, नासिर हुसैन, पंचम दा नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने एक कहानी भी शेयर की।

ऋषि कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-स यह फोटो पंचम दा के बर्थ डे पर उनके घर में क्लिक की गई थी। मेरे पीछे जो जेंटलमैन है वह मन्ना डे नहीं बल्कि मेरे फेवरेट नसीर हुसैन साहब हैं। उस रात आशा भोसले जी ने हमारे लिए खाना बनाया था।  

आशा भोसले ने भी उसी दिन ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह मैनचेस्टर के किसी रेस्टोरेंट में खाना बनाती नजर आ रही हैं। इस फोटो में वह हाथ में चाकू लिए हुई हैं और उनके आस-पास कई कुक खड़े हैं।

आपको बता दें डैकेन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने बताया- मेरा आठ महीने का इलाज 1 मई से यूएस में शुरू हुआ था। लेकिन भगवान की कृपा थी मुझ पर और अब मैं कैंसर फ्री हूं।

कैंसर फ्री होने के बावजूद अभी भी मेडिकल ट्रीटमेंट बाकि है। जिसकी वजह से उन्हें घर इंडिया लौटने में अभी टाइम लगेगा। उन्होंने बताया- मुझे बोनमैरो ट्रांसप्लांट कराना है जिसमें अभी 2 महीने और लगेंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'मानव कम्प्यूटर' शकुंतला देवी के रोल में दिखेंगी विद्या बालन

वरुण धवन ने दोस्तों और फैमिली के साथ मनाया गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का बर्थ डे, शेयर की वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन