1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुली नम्बर 1' के रीमेक को लेकर वरुण धवन हैं काफी उत्साहित

'कुली नम्बर 1' के रीमेक को लेकर वरुण धवन हैं काफी उत्साहित

 Published : May 06, 2019 05:02 pm IST,  Updated : May 06, 2019 05:02 pm IST

साल 1995 में आई फिल्म 'कुली नम्बर 1' में मशहूर कलाकार गोविन्दा मुख्य भूमिका में थे, इसे वरुण के पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया था और इस बार भी फिल्म का निर्देशन डेविड ही करेंगे। 

कुली नम्बर 1- India TV Hindi
कुली नम्बर 1

नई दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन 'कुली नम्बर 1' के रीमेक को लेकर 'अनियंत्रित रूप से उत्साहित' हैं और उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका एक नया चैलेंज है। साल 1995 में आई फिल्म 'कुली नम्बर 1' में मशहूर कलाकार गोविन्दा मुख्य भूमिका में थे, इसे वरुण के पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया था और इस बार भी फिल्म का निर्देशन डेविड ही करेंगे। 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में वरुण, गोविन्दा द्वारा निभाए गए किरदार को निभाने जा रहे हैं।

वरुण ने आईएएनएस से कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इस रीमेक का हिस्सा बनकर अनियंत्रित रूप से उत्साहित हूं! यह अगला चैलेंज है जिसे लेने के लिए मैं तैयार हूं।" 'कुली नम्बर 1' में निभाए गए करिश्मा कपूर के किरदार को इसके रीमेक में अभिनेत्री सारा अली खान निभाएंगी। फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी हैं। अगले साल 1 मई को यह रीमेक रिलीज होगी।

फिलहाल किन चीजों में व्यस्त हैं, इस सवाल पर वरुण ने कहा, "आजकल मैं 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' के सेट पर बहुत व्यस्त हूं।" फिल्मों के अलावा वरुण स्काइबैग्स के साथ जुड़े हुए हैं और 'ऑलवेज ए स्टार' कैम्पेन में भी वह नजर आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन