1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले से पहले ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट, लग गई पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को मिर्ची?

चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले से पहले ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट, लग गई पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को मिर्ची?

 Published : Jun 15, 2017 02:14 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 02:29 pm IST

ऋषि कपूर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर विवादों में घिरे रहते हैं। इस बार ऋषि कपूर ने ऐसा ट्वीट किया है कि पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर्स को मिर्ची लग गई।

rishi kapoor- India TV Hindi
rishi kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर विवादों में घिरे रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा क्या कह दिया कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैन्स उन पर भड़क गए? दरअसल बुधवार 14 जून को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान की इस शानदार जीत का जब फैन्स जश्न मना रहे थे तो इसी बीच ऋषि कपूर ने पाकिस्तान की जीत पर ऐसा ट्वीट कर दिया कि पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स उनपर भड़क गए।

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की जीत के बाद ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ‘’बधाई हो पाकिस्तान! तुम फाइनल में पहुंच गए हो। अच्छा लगा यह देखकर कि तुमने हमारा रंग नीला पहना हुआ है। नीले होने के लिए तैयार हो जाओ। हम तुम्हें ब्लू अवे कर देंगे।‘’

बस ऋषि कपूर के इस ट्वीट से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैन्स उनपर भड़क गए और उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऋषि के इस ट्वीट पर एक यूजर ने री-ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट की जिसमें ऋषि हरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ है ‘’वी विल ग्रीन यू अवे।‘’

वहीं एक और यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ पर चुटकी लेते हुए ऋषि कपूर से कहा, ‘’मैं इस ट्वीट को टॉयलेट में फ्लश कर दूंगी, और भारत में तो उतने टॉयलेट भी नही हैं।‘’

भगौड़े विजय माल्या ने देखा भारत-पाकिस्तान मैच

वहीं एक यूजर ने लिखा है, हुजूर पहले हमें हराने के लिए सेमी फाइनल तो क्वालिफाई कीजिए, कहीं इंग्लिस्तान वाला हाल ना हो जाए।‘’

आपको बता दें कि चैंपियंस ट़्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। अब दूसरा सेमीफाइनल गुरूवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। जो इस मैच में जीतेगा उसका मुकाबला फाइनल में पाकिस्तान के साथ होगा। अगर दूसरा सेमीफाइनल भारत जीत जाता है तो एक और बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा।  

सलमान खान बोले, जिसे जंग चाहिए भारत-पाक सीमा पर जाए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन