1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता ऋषि कपूर ने दिया धर्म पर बड़ा बयान, पढ़िए, किसे कहा पाखंडी?

अभिनेता ऋषि कपूर ने दिया धर्म पर बड़ा बयान, पढ़िए, किसे कहा पाखंडी?

 Published : Jul 06, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 08:11 pm IST

अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अक्सर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक यूजर ने उनपर कुछ ऐसा आरोप लगाया कि उन्हें ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी।

rishi kapoor- India TV Hindi
अभिनेता ऋषि कपूर ने दिया धर्म पर बड़ा बयान Image Source : TWITTER- RISHI KAPOOR

मुंबई:  अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अक्सर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक यूजर ने उनपर कुछ ऐसा आरोप लगाया कि उन्हें ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी। ऋषि ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है और वह सभी धर्मो का बराबर सम्मान करता है। सोशल मीडिया पर बेबाक टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध ऋषि ने कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं की टिप्पणियों के जवाब में यह बात कही।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "अगर आपको मुसलमानों से इतनी नफरत है तो आप सभी भारतीय बड़े मुस्लिम देशों में काम करने और पैसा कमाने क्यों जाते हैं। पाखंडी।"

एक और ट्वीट में कहा गया, "किसने आपको मुसलमानों से नफरत करने पर मजबूर किया है।"

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए ऋषि ने कहा, "यह आरोप गलत और दुखद हैं। हमारा परिवार हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है और हमारा परिवार सभी धर्मो का बराबर सम्मान करता है।"

ऋषि लगभग दो दशकों के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म '102 नॉट आउट' में दिखाई देंगे। यह फिल्म सौम्या जोशी के गुजराती नाटक पर आधारित है। इसमें अमिताभ 102 साल के वृद्ध और ऋषि उनके 75 साल के बेटे के किरदार में नजर आएंगे।

ऋषि कपूर अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से जाने जाते हैं। ट्विटर पर ऋषि के जितने प्रशंसक हैं उतने ही लोग ऋषि कपूर के ट्वीट्स से नाराज भी रहते हैं।

(​इनपुट: आईएनएस)

ऋषि और रणबीर ने एक ही हीरोइन से किया रोमांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन