1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने की ‘भाबी जी...’ की तारीफें

रितेश देशमुख ने की ‘भाबी जी...’ की तारीफें

 Published : Jul 20, 2016 01:26 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 01:27 pm IST

रितेश देशमुख हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम के साथ एण्ड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के सेट पर जा पहुंचे।

riteish- India TV Hindi
riteish

मुबंई: अभिनेता रितेश देशमुख हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम के साथ एण्ड टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के सेट पर जा पहुंचे। यहां सभी ने शो की जमकर तारीफ की। अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि यह शो हर वर्ग के लोगों को अपील करता है। उन्होंने कहा कि 'भाबी जी..' के कास्ट्स के साथ शूटिंग करना अपने आप में एक सुखद अनुभव है। यह शो मस्ती से भरा है। चाहे इसके किरदार की बात करें या कहानी की। इसे हर वर्ग में पसंद किया जाता है और दर्शकों में खासा लोकप्रिय है।

इसे भी पढ़े:-

वहीं विवेक ओबरॉय ने बताया कि शूटिंग से लौटने के बाद वे 'भाबी जी घर पर हैं' देखना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शो बेहद मनोरंजक और हल्के मूड का है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि यह धारावाहिक देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

riteish
riteish

वहीं फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के बारे में बात करें तो 'मस्ती' श्रृखंला की तीसरी फिल्म है। लेकिन पिछली दो फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी तुलना में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसके अलावा फिल्म रिलीज से काफी दिन पहले ही ऑनलाइन लीक भी हो चुकी थी। फिल्म में रितेश देखमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी और उर्वशी रौतेला मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन