1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नकारात्मक भूमिकाओं की ओर आकर्षित रहे हैं विवेक

नकारात्मक भूमिकाओं की ओर आकर्षित रहे हैं विवेक

 Published : Jul 17, 2016 09:06 am IST,  Updated : Jul 17, 2016 09:07 am IST

विवेक ओबेरॉय पिछले काफी वक्त से अपना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ को चर्चा में बने हुए थे। इस फिल्म में वह दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन विवेक का आकर्षण हमेशा से ही नकारात्मक किरदारों की ओर रहा है।

vivek- India TV Hindi
vivek

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय पिछले काफी वक्त से अपना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ को चर्चा में बने हुए थे। इस फिल्म में वह दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन विवेक का आकर्षण हमेशा से ही नकारात्मक किरदारों की ओर रहा है। 'शूट आउट एट लोखंडवाला' में नकारात्मक भूमिका निभा चुके अभिनेता विवेक ओबेरॉय अब आगामी फिल्म 'राय' में अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस तरह के अभिनय में मजा आता है।

इसे भी पढ़े:-

यह पूछे जाने पर कि वह 'राय' में किस तरह का किरदार निभा रहे हैं? इस पर विवेक ने कहा, "मैं स्वाभाविक रूप से नकारात्मक भूमिका की ओर आकर्षित हूं। कलाकार के रूप में मैं इसका आनंद लेता हूं।"

विवेक ने कहा कि 'राय' सिर्फ गैंगस्टर फिल्म नहीं है। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'राय' के किरदार के लिए विवेक ने बेंगलुरू में पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के साथ उनका व्यवहार समझने के लिए एक सप्ताह का समय बिताया। फिल्म 'साथिया' से सराहे जा चुके अभिनेता ने कहा कि वह जल्द ही लव स्टोरी पर काम करेंगे। वहीं दर्शक भी विवेक को नकारात्मक भूमिकाओं में देखना काफी पसंद करते हैं।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' विवेक के अलावा रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन