1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की सुल्तान देखने के लिए उत्साहित हैं विवेक

सलमान की सुल्तान देखने के लिए उत्साहित हैं विवेक

 Published : Jul 09, 2016 10:23 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 10:24 pm IST

विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज होने के एक सप्ताह बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉयन दिनों अपनी आगामी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज होने के एक सप्ताह बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत फिल्म को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि प्रत्येक फिल्म के लिए अपने दर्शक हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के व्यापार को 'सुल्तान' प्रभावित करेगी? इस पर विवेक ने कहा, "मुझे लगता है कि लोग 'सुल्तान' को पूरी तरह पसंद कर रहे हैं। मुझे फिल्म का प्रोमो पसंद आया। चूंकि, मैं फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का प्रचार कर रहा हूं, इसलिए 'सुल्तान' देखने का वक्त नहीं है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मैं फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं कि पूरी टीम ने कैसा काम किया है। एक उद्योग के चलते हमें एक-दूसरे की सराहना करनी चाहिए और दूसरों की सफलता का आनंद लेना चाहिए और इस तरह से आप उद्योग को बढ़ा सकते हैं। आप अलग रहकर आगे नहीं बढ़ सकते।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रत्येक फिल्म चलती है और सभी के अपने दर्शक होते हैं, इसलिए यहां हमारी फिल्मों के भी दर्शक हैं।"

विवेक की आगामी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रिलीज से काफी दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। फिल्म में विवेक के अलावा आफताब शिवदसानी, रितेश देशमुख और उर्वशी रौतेला मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ‘मस्ती’ की श्रृखंला में बनी तीसरी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन