1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को बताया पारिवारिक

उर्वशी रौतेला ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को बताया पारिवारिक

 Published : Jun 29, 2016 09:21 am IST,  Updated : Jun 29, 2016 09:21 am IST

में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि यह अश्लील नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्म है। प्रदर्शनी पत्रिका के फोटोशूट के मौके पर उर्वशी ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के बारे में बताया, "यह अश्लील नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्म है।

urvashi- India TV Hindi
urvashi

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। यह 'मस्ती' श्रृंखला की तीसरी  फिल्म है। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें भी पिछली दो फिल्मों की तरह काफी डबलमिनिंग डायलॉग्स हैं। लेकिन फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि यह अश्लील नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्म है। प्रदर्शनी पत्रिका के फोटोशूट के मौके पर उर्वशी ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के बारे में बताया, "यह अश्लील नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्म है। दर्शक परिवार के साथ फिल्म का आनंद ले सकते हैं।"

इसे भी पढ़े:- ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ट्रेलर: एडल्ट कॉमेडी के साथ भूतिया हवेली का तड़का

उर्वशी ने बताया कि वह फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय और आफताब शिवदासानी के किरदार की प्रेमिका की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया, "यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म है। यह बेहद दिलचस्पत कहानी है और जो किरदार मैं निभा रही हूं वह प्रमुख है। मैं बहुत उत्साहित हूं।"

उर्वशी ने सनी देओल की फिल्म 'सिंह साब दी ग्रेट' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें वह साड़ी पहने घरेलू महिला के किरदार में दिखाई दी थीं। वहीं अब वह इस फिल्म में बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आ रही हैं।

बदलाव के बारे में पूछे जाने पर उर्वशी ने कहा, "कलाकार के रूप में यह जरूरी है कि किरदार थोड़ा 'हटके' होना चाहिए। उदाहरण के लिए काजोल ने 'गुप्त' में नाकारात्मक भूमिका निभाई थी। भले ही फिल्म में अकेले मैं हिरोइन हूं लेकिन यह अलग, चुनौतीपूर्ण है।" इंद्र कुमारा निर्देशित 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' 22 जुलाई को रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन