1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ट्रेलर: एडल्ट कॉमेडी के साथ भूतिया हवेली का तड़का

‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ट्रेलर: एडल्ट कॉमेडी के साथ भूतिया हवेली का तड़का

 Published : Jun 17, 2016 11:39 pm IST,  Updated : Jun 17, 2016 11:39 pm IST

'मस्ती' श्रृखंला में बनी तीसरी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबरॉय के साथ इस फिल्म में भी पिछली फिल्म की तरह काफी डबल मिनिंग डायलॉग्स हैं।

masti- India TV Hindi
masti

मुंबई: 'मस्ती' श्रृखंला में बनी तीसरी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबरॉय के साथ इस फिल्म में भी पिछली फिल्म की तरह काफी डबल मिनिंग डायलॉग्स हैं। इस फिल्म में इन तीनों के अलावा उर्वशी रौतेला भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में ढ़ेर सारी मस्ती के अलावा एक भूतिया हवेली की कहानी दिखाई गई है जिसमें उर्वशी रौतेाल एक आत्मा बनकर भटक रही हैं। 'मस्ती' और 'मस्ती 2' के बाद फिल्म के निर्माताओं ने 'मस्ती 3' का निर्माण करने के बारे में सोचा था।

इसे भी पढ़े:- दूसरी बार पापा बने रितेश देशमुख ने कहा, जेनेलिया और बच्चा हैं बिल्कुल ठीक

क्या कूल हैं हम-3 पर पाकिस्तान में लगा प्रतिबंध

विवेक ने सलमान से 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के सेट्स पर न मिलने पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे रितेश देशमुख ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से काफी बातें की। जब उनसे पूछा गया कि उनका डेढ़ वर्ष का बेटा बड़ा होकर उनकी फिल्मों पर किस तरह से प्रतिक्रिया देगा, तो रितेश ने कहा, "मैं किसी फिल्म में इसलिए काम करता हूं क्योंकि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं उन फिल्मों को लेकर कैसा महसूस करता हूं। मुझे एक अभिनेता के रूप में यकीन है कि कुछ ऐसी फिल्में है जिसे वह दो वर्ष बाद और कुछ फिल्मों को 18 वर्ष बाद देख सकता है।"

उन्होंने कहा, "अगर वह उन फिल्मों को पसंद करता है तो वह उन्हें देख सकता है। यदि वह पसंद नहीं करता, तो भी अच्छा है। मैं अपने किसी भी काम को लेकर शर्मिंदा नहीं हूं।"

रितेश 'क्या कूल हैं हम', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी एल्डट कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन