1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी बार पापा बने रितेश देशमुख ने कहा, जेनेलिया और बच्चा हैं बिल्कुल ठीक

दूसरी बार पापा बने रितेश देशमुख ने कहा, जेनेलिया और बच्चा हैं बिल्कुल ठीक

 Published : Jun 02, 2016 07:30 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 07:31 pm IST

हाल ही में दूसरी बार पिता बने रितेश देशमुख ने जेनेलिया और उनके नवजात बेटे के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।

ritesh- India TV Hindi
ritesh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख बुधवार को दूसरी बार पिता बने है। रितेश ने बेटे के जन्म की घोषणा बुधवार को सोशल मीडिया पर की थी। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को इस बात की भी जानकारी दी कि जेनेलिया और उनका नन्हा मेहमान बिल्कुल ठीक हैं। रितेश ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया डिसूजा व नवजात बेटे के स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, "आपकी शुभकामनाओं व प्यार के लिए धन्यवाद। जच्चा-बच्चा दोनों एकदम बढ़िया हैं। खुशियां, आनंद, प्यार।"

इसे भी पढ़े:- रितेश-जिनीलिया के घर फिर आई खुशी, रिआन को मिला छोटा भाई

इस अभिनेता ने धक-धक गर्ल माधुरी का कौन सा सपना किया पूरा, जानिए

आखिर किस बात से इतने खुश हैं रितेश देशमुख

रितेश ने अपने बड़े बेटे रिआन की एक फोटो शेयर की थी और उसके कैप्शन में लिखा था, "हाय गाइज! मेरे आई व बाबा ने मुझे तोहफे में एक छोटा भैया दिया। अब मेरे सारे खिलौने उसके हैं। लव रिआन।" जेनेलिया ने मंगलवार को रितेश के साथ अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट तस्वीर भी शेयर की थी।

ritesh
ritesh

रितेश ने 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से फिल्म जगत में कदम रखा था और 3 फरवरी, 2012 में जेनेलिया डिसूजा संग परिणय सूत्र में बंध गए थे। उनके पहले बेटे रिआन का जन्म 2014 में हुआ। रितेश अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल-3 की तैयारियों में व्यस्त होने के बावजूद भी जेनेलिया का पूरा ध्यान रखते थे।

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल-3’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और लिजा हेडन भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में उनकी एक और आगामी फिल्म ‘बैंजो’ का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन