1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा को इस अंदाज में किया बर्थ डे विश, कहा- अगली जिंदगी में भी सेम पति मिले

रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा को इस अंदाज में किया बर्थ डे विश, कहा- अगली जिंदगी में भी सेम पति मिले

 Published : Aug 05, 2019 11:38 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 11:38 pm IST

जेनिलिया डिसूजा के बर्थ डे पर रितेश देशमुख ने उन्हें कुछ खास अंदाज में विश किया है। बर्थ डे विश करते हुए उन्होंने लिखा- तुम्हे अगले जन्म भी सेम पति मिले।

Genelia D’Souza and Riteish Deshmukh- India TV Hindi
Genelia D’Souza and Riteish Deshmukh Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा(Genelia D Souza) ने सोमवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। जेनेलिया के बर्थ डे पर उनके पति रितेश देशमुख(Riteish Deshmukh) ने कुछ खास अंदाज में बर्थ डे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जेनेलिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा- तु्म्हे अगले जन्म भी सेम पति मिले।

रितेश ने जेनेलिया के बर्थ डे उनकी कुछ ब्लैक एंड व्हाइड फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी अच्छी बन जाती है जब आपकी बेस्ट फ्रेंड आपकी लाइफ पार्टनर बन जाती है। जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग बाइको। तुम सबसे स्ट्रॉंग मां हो जिसे मैं जानता हूं। तुम हमारे परिवार को जोड़ने रखने वाली हो। इस जीवन में किए सभी अच्छे कामों की वजह से तुम्हे अगले जन्म भी भगवान सेम पति दें।

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल रितेश और जेनेलिया 3 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी। दोनों साथ में कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं।

रितेश और जेनेलिया कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिले थे। रितेश ने यह फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।

Also Read:

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

आमिर खान की बेटी इरा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन