1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर हैं Birthday Girl रिया सेन

अपनी बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर हैं Birthday Girl रिया सेन

 Published : Jan 24, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 12:15 pm IST

बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों की जानी मानी अदाकारा रिया सेन मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया का जन्म एक फिल्मी परिवार 24 जनवरी 1981 में हुआ था। उनकी नानी सुचित्रा सेन और उनकी...

riya sen- India TV Hindi
riya sen

नई दिल्ली: बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों की जानी मानी अदाकारा रिया सेन मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया का जन्म एक फिल्मी परिवार में 24 जनवरी 1981 में हुआ था। उनकी नानी सुचित्रा सेन और उनकी मां मुनमुन सेन दोनों ही अपने जमाने की लोकप्रिय अदाकाराएं थीं। उनकी बहन राइमा सेन भी सिनेमाजगत का जाना माना चेहरा हैं। लेकिन जब बात आती है रिया सेन की उन्होंने भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। हालांकि रिया ने अपनी फिल्मों में एक बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो रिया अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। रिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टाइल' से की थी। इसे उनकी सफल फिल्मों में से एक कहा जा सकता है। इसके साथ ही उनकी 'झंकार बीट्स', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों को दर्शकों के बीच पसंद किया गया है।

रिया को लंबे वक्त से किसी हिन्दी फिल्म में नहीं देखा गया है। आज वह पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की ओर रुख कर चुकी हैं। लेकिन उनसे जुड़े विवाद अब भी लोग भूले नहीं हैं। चाहें उनका एमएमएस लीक होने का विवाद हो या रेव पार्टी में उनके मौजूद होने का मुद्दा, रिया ने इन सबसे सुर्खियां ही बटोरी हैं। स्टार किड होना भी रिया के लिए उनके फिल्मी करियर में कोई खास मददगार साबित नहीं हुआ है। हिन्दी फिल्मों में खुद को खास पहचान दिलाने के लिए वह विवादों का हिस्सा ही बनी रहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन