1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए शाहरुख का दिलचस्प किस्सा, पहली कमाई से किया था ये काम

जानिए शाहरुख का दिलचस्प किस्सा, पहली कमाई से किया था ये काम

 Published : Jan 23, 2017 08:31 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 08:31 pm IST

शाहरुख खान की हर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होना जैसे उनके फैंस के लिए अब आम बात हो गई है। आज दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद है। लेकिन इस बात से...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की हर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होना जैसे उनके फैंस के लिए अब आम बात हो गई है। आज दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद है। बच्चा-बच्चा शाहरुख खान से परिचित है। लेकिन इस बात से भी हर कोई बखूबी वाकिफ होगा कि किंग खान ने यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़ मेहनत की है। हाल ही में शाहरुख ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में से एक दिलचस्प किस्से के बारे में खुलासा किया है।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल किंग खान ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से ताज महल देखने के लिए ट्रेन पकड़ी और ट्रेन की यात्रा यादगार रही। वह ट्रेन पकड़कर ही मुंबई भी आए। शाहरुख ने संवाददाताओं को बताया, “मैं अपनी पहली कमाई से ताज महल देखने ट्रेन से गया। जब मैं पहली बार मुंबई आया तो मुझे पता नहीं था कि जब यह शहर में प्रवेश करती है तो लोकल ट्रेन बन जाती है। मैं अपनी सीट पर बैठा था और मुझे यह पता नहीं था, इसलिए स्थानीय लोगों ने मुझे फटकारा।“

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अब फिल्म के प्रमोशन के लिए वह मुंबई दिल्ली तक ट्रेन की यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने से पहले शाहरुख ने अपने आवास मन्नत पर संवाददाताओं से बातचीत की। वह ‘रईस’ के प्रचार के लिए अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं।

इस फिल्म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन