1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों सलमान खान के लिए इतनी खुश हैं डेजी शाह

आखिर क्यों सलमान खान के लिए इतनी खुश हैं डेजी शाह

 Published : Jan 23, 2017 07:57 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 07:57 pm IST

डेजी शाह और सुपरस्टार सलमान खान की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। इन दोनों को 2014 में आई फिल्म ‘जय हो’ में साथ काम करते हुए यह नजर आए थे। डेजी ने इसी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल डेजी...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह और सुपरस्टार सलमान खान की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। इन दोनों को 2014 में आई फिल्म ‘जय हो’ में साथ काम करते हुए यह नजर आए थे। डेजी ने इसी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल डेजी अपनी इस फिल्म के सह-अभिनेता के लिए बेहद खुश हैं। सलमान को हाल में कथित रूप से दो काले हिरण के अवैध शिकार से संबंधित शस्त्र अधिनियम मामले में बरी किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े:-

डेजी ने सोमवार को फिनांजा फेस्ट में कहा, "मैं सलमान के लिए बेहद खुश हूं। यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। एक दोस्त होने के नाते मैं उनके और उनके परिवार के लिए खुश हूं।" डेजी को पिछली बार फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'रामरतन'  को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म 'रामरतन' की शूटिंग कर रही हूं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। केवल 10 दिनों की शूटिंग बाकी है।"

गोविंद सकारिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में डेजी शाह के अलावा महेश ठाकुर, सुधा चंद्रन, राजपाल यादव, ऋतु सचदेवा, एंजेला क्रिसलिंजकी, अरवी गुप्ता, एंजेल ठाकुर, रोशनी राजपूत और सतीश कौशिक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन