1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगर ऐसा हुआ तो अभिषेक करेंगे इस फिल्म में फ्री में काम

अगर ऐसा हुआ तो अभिषेक करेंगे इस फिल्म में फ्री में काम

 Published : Jan 23, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 07:00 pm IST

अभिषेक बच्चन को पिछली बार फिल्म हाउसफुल 3 में नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी एक बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर अभिषेक का कहना है कि उनके लिए भारत के पहले राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ...

abhishek- India TV Hindi
abhishek

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को पिछली बार फिल्म हाउसफुल 3 में नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी एक बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर अभिषेक का कहना है कि उनके लिए भारत के पहले राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (एनबीए) के खिलाड़ी सतनाम सिंह की बायोपिक में काम करना सम्मान की बात होगी। अभिनेता ने कहा कि अगर सतनाम एनबीए चैम्पियनशिप जीतते हैं, तो वह सतनाम की बायोपिक में मुफ्त में काम करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

एक साक्षात्कार में सतनाम ने कहा था कि अगर उनके जीवन पर बायोपिक बनती है, तो वह अभिषेक को उनके किरदार में देखना चाहेंगे। इसकी प्रतिक्रिया में अभिषेक ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, "सतनाम यह रहा सौदा। मेरे लिए आपकी बायोपिक में काम करना सम्मान की बात होगी, लेकिन मेरी एक शर्त है। आपको पहले एनबीए चैम्पियनशिप जीतनी होगी।"

अभिषेक ने कहा, "अगर आप एनबीए चैम्पियनशिप में जीत हासिल करते हैं, तो मैं आपकी बायोपिक में मुफ्त में काम करूंगा। इस फिल्म की फीस को दान दे सकते हैं। एनबीए इंडिया।" पंजाब के बरनाला के रहने वाले सतनाम ने 2015 में एनबीए ड्रॉफ्ट में जगह बनाने वाले पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था।

एनबीए एक प्रतिष्ठित पेशेवर बास्केटबॉल लीग है। सतनाम पर एक वृतचित्र 'वन इन ए बिलियन' बनाया जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन